आदर्श युवक मंडल मोहडा द्वारा नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस…

Spread the love

                                       

आज आदर्श युवक मंडल मोहडा द्वारा नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया गया जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी दलजीत सिंह ठाकुर ने की इस उपलक्ष्य पर पूर्व पंचायत वार्ड सदस्य को स्मृति चिन्ह व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मोहडा वार्ड के पूर्व सदस्य सुशील कुमार, व प्रकाश चंद ,व पपलाह वार्ड की वार्ड सदस्य रामप्यारी व जुनाला वार्ड की वार्ड सदस्य को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश कुमार ,संतोष कुमारी ,रेखा शर्मा सुमन शर्मा ,व नेहरू युवा केंद्र के ब्लंटईयर सुशांत शर्मा आदर्श युवक मंडल मोहडा के प्रधान अभिषेक शर्मा सम्मिलित रहे। दलजीत सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि वह समाज मे अपनी अहम एवं कल्याणकारी भूमिका निभाए ताकि समाज उन्नति की ओर अग्रसर रहे। व हमेशा गरीब व असहाय लोगों की सहायता करें। इस कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों ने भाग लिया

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक