आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फैंका ग्रेनेड, कई लोग घायल

आतंकवादियों ने आज श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर एक ग्रेनेड फेंका जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हमला भीड़-भाड़ वाले बाजार में दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर हुआ। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने सुरक्षा बलों को अपना निशाना बनाते हुए उन पर ग्रेनेड फेंका था लेकिन इसकी चपेट में स्थानीय लोग भी आ गए जिससे कई लोग घायल हो गए।

