आज का राशिफल

Spread the love

आज का राशिफल
1 अगस्त 2021
💫💫💫💫💫💫💫💫
पंडित साक्षी चैतन्य
7560000300
7650003136
💫💫💫💫💫💫💫💫
मेष
आज संपत्ति सुख में विस्तार होगा और रहन-सहन व खान-पान का स्तर बढ़ेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी तथा व्यवसाय में साझेदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक सदस्य से रूठना-मनाना लगा रहेगा और अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। मित्र मंडली के साथ पर्यटन के अवसर मिलेंगे। धन लाभ के लिए आलस्य का त्याग कर कार्य में सक्रिय रहें। सायंकाल के समय कला संगीत का आनंद भी मिल सकता है।

वृषभ
आज के दिन आप संभलकर ही कार्य करेंगे, फिर भी सफलता में संशय बना रहेगा। व्यावहारिकता की कमी के कारण जितना लाभ मिलना चाहिए, उतना नहीं मिल सकेगा। घर अथवा बाहर बेवजह कलह के प्रसंग बन सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम बरतें। व्यापार-व्यवसाय में सहकर्मियों की मनमानी के कारण असुविधा एवं अव्यवस्था देखने को मिलेगी लेकिन फिर भी स्वयं के पराक्रम से खर्च लायक धनार्जन कर ही लेंगे। सायंकाल के समय विवाह में जाने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन
आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमे पहले आलस्य बाद में किसी के गलत मार्गदर्शन के कारण विघ्न बाधाएं आ सकती हैं। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। छात्रों का पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। व्यापार में बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे और इसे बनाए रखने के लिए किसी असरदार शख्स पर पैसा भी खर्च होगा। व्यावसायिक अथवा अन्य पारिवारिक-धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे, अगर संभव हो तो यात्रा ना ही करें।

कर्क
आपके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक है। बड़े भाई-बहनों से सहयोग पाएंगे। साहसिक और जोखिम वाले काम में भी आज आप हाथ डाल सकते हैं।संभव हो तो ज्यादा लोगों के बीच जाने से बचें। किसी पुरानी बातों को लेकर सोच-विचार करेंगे। नौकरी में आपका काम सुचारू रूप से चलेगा।

सिंह
पिता के आशीर्वाद और सहयोग से किसी संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। जो लोग आज काम पर जा रहे हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। प्रिय एवं वरिष्ठजनों के बात व्यवहार से मनोबल बढ़ेगा। व्यस्तता होने के बाद भी लव लाइफ के लिए समय निकाल लेंगे। भाइयों की मदद से अटके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। राजनीति से संबंधित जातकों को लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। सायंकाल के समय वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें।

कन्या
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगी। धन संबंधित मामलों को लेकर अधिक बेचैन हो सकते हैं। कही से कोई आशा ना दिखने से मन मे नकारात्मक भाव आ सकता है। आज किसी से मदद की उम्मीद ना रखें और न ही कुछ मांगे अन्यथा आगे के लिए व्यवहार खराब हो सकते हैं। किसी भी तरह की अटकलबाजी से रुके नहीं अन्यथा प्रगति रुक जाएगी। किसी परिचित के माध्यम से व्यापारिक लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। छोटी मगर व्यावसायिक यात्राओं का योग बन रहा है।

तुला
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है और किसी मूल्‍यवान वस्‍तु के चोरी होने की आशंका है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से हर्ष होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आज आपको सफलता प्राप्‍त होगी। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। ऐसा होने से आपका मन थोड़ा बहल जाएगा और आपको खुशी होगी।

वृश्चिक
कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा समय नही दे पाएंगे, फिर भी थोड़े समय मे ही खर्च निकाल लेंगे। महत्‍वपूर्ण कार्यों को आगे के लिए न टालें अन्यथा पूर्ण होने में संदेह रहेगा। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श होगा। कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे। उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा लेकिन परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

धनु
दिनचर्या स्थिर बनेगी पर व्यस्तता भी बढ़ेगी। काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र के साथ सामाजिक व्यवहारों के लिए भी समय निकालने से परेशानी आएगी। घर के बड़ों का सहयोग मिलने से इसका भी समाधान हो जाएगा। घर का वातावरण हल्का फुल्का बनाए रखें। भाई-बहनों की मदद से घर की समस्याएं हल हो जाएंगी।

मकर
आज का दिन सफलता वाला है लेकिन अपनी वाणी एवं व्यवहार को संतुलित रखना जरूरी है। कम लाभ से संतोष करने से ही दिन का फायदा उठाया जा सकता है अन्यथा ज्यादा लाभ के अवसर में बहसबाजी हो सकती है और मामला हाथ से भी निकल सकता है। जोखिम भरे निवेशों के लिए समय अच्छा है, फिर भी विशेषज्ञ की सलाह लेते रहें। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा। राजकीय पक्ष से संबंधित जातकों के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ
आज के दिन आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। मन अनिर्णायक स्थिति में रहने से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं लेकिन आज आपका संतोषी स्वभाव रहने से मन दुखी नही होगा। शत्रुजनित षड़यंत्र और लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। माता या किसी अन्य वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेकर कोई महत्त्वपूर्ण कार्य करें। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी और सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और सुरक्षा के साथ घर से बाहर निकलें।

मीन
दूसरों की मदद करने में आपको सुकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिससे आपके कार्य कौशल में वृद्धि होगी लेकिन साथियों का मूड खराब हो सकता है लेकिन आप सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य कर लेंगे। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्रेरणा देगा। सायंकाल के समय घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
💫💫💫💫💫💫💫💫
जय सचिदानन्द
जय गुरुदेव

SP Sharma

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.