आज का राशिफल

Spread the love

आज का राशिफल
18 जून 2021
☔☔☔☔☔☔☔☔
पंडित साक्षी चैतन्य
7560000300
7650003136
☔☔☔☔☔☔☔☔
मेष
आज के दिन आपकी इच्छापूर्ति होने वाली है लेकिन इसके लिए दृढ़संकल्प शक्ति की अधिक आवश्यकता पड़ेगी। काल्पनिक दुनिया को छोडे लाभ-हानि आपकी मानसिकता के ऊपर निर्भर करेंगे। जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, बेझिझक आर्थिक व्यवहार करें आगे के लिए फायदेमंद साबित होगा। बड़े बुजुर्गों अथवा अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलने से इच्छित सफलता पा लेंगे। मित्र परिचितों से नए सुझाव मिलेंगे। खान-पान में संयम बरते पेट संबंधित समस्या हो सकती है। प्रेम प्रसंगों को लेकर असमंजस रहेंगे।

वृषभ
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत असामान्य होने से शारीरिक दुर्बलता अनुभव होगी। कार्यों को आज बेमन से करना पड़ सकता है। आनंद आएगा लेकिन परिश्रम आकस्मिक धन लाभ के रूप में मिल जाएगा, फिर भी जोखिम के कार्यों में निवेश से बचें। साझेदारी के कार्यों में हानि की आशंका बन रही है। नए कार्यों में निवेश अनुभवी की सलाह लेकर करें, भविष्य में लाभ मिलेगा। आर्थिक कारणों से अथवा घर मे कोई नुकसान होने से किसी परिजन से बहस भी हो सकती है।

मिथुन
आज के दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति रहने से कार्यों में उत्साह रहेगा। रुके हुए कार्य थोड़े से प्रयास से पूर्ण होंगे। आज बनाई नई योजनाएं दोपहर समय अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों के लिए भी समय निकालना पड़ सकता है। सरकारी कार्य आज करना ठीक रहेगा निश्चित सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यवहार कुशलता से बिगड़े काम बना लेंगे। आप में थोड़ी स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। किसी को बहुत पहले दिया गया उधार, आज वापस मिल जाएगा।

कर्क
आज का दिन आपका सामान्य से अधिक उत्तम रहेगा। आपकी महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ति होने से दिन भर आनंदित रहेंगे। बस सेहत को लेकर आज थोड़ा आशंकित रहेंगे, जुकाम से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। नौकरी पेशा एवं व्यापारियों को अनुकूल वातावरण मिलने से निसंकोच होकर निर्णय ले पाएंगे, जिसका फल शीघ्र ही देखने को मिलेगा। दोपहर बाद का समय आमदनी में बढ़ोतरी कराएगा। सामाजिक सम्मान बढेगा। परिजनों एवं मित्रों के प्रति अत्यधिक दयालुता परेशानी में डाल सकती है, सोच समझ कर ही कोई निर्णय लें।

सिंह
पहले नए काम में कुछ रुकावट महसूस करेंगे लेकिन दिन बीतने के साथ साथ काम बनते नजर आएंगे। मित्र-रिश्तेदारों के साथ लंबी यात्रा की योजना बनेगी, घर में किसी की जिद पूरी करने के कारण छोटा-मोटा खर्च भी लगा रहेगा। आपके प्रॉपर्टी के मामले हल हो सकते हैं। कमाई में बढ़ोतरी होगी, लेकिन साथ ही खर्च के बहाने भी मिल जाएंगे। धन लाभ के अवसर रुक-रुककर मिलते रहेंगे, इनको हाथ से ना जाने दें। घर के छोटे सदस्यों के करियर की चिंता खत्म होगी। सायंकाल के बाद सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा।

कन्या
आज का दिन आपको सुख-शांति प्रदान करेगा। दिन के आरंभ में खालीपन अनुभव करेंगे। समय व्यतीत करने के लिए मनोरंजन के साधन तलाशेंगे, इसमें मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेकिन दोपहर बाद कार्यों में व्यस्तता रहने से मनोरंजन के कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे। कुछ दिनों से चल रही खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्यक्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करें, व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते हैं। परिजनों के साथ संबंधों में थोड़ी खटास रहने से मन भारी होगा, फिर भी शांत ही रहेगी।

तुला
आज आपका दिन चुस्ती से भरा होगा। आपके सहयोगी कुछ रिलैक्स मूड में रहेंगे और पहले से ज्यादा काम करने की इच्छा जताएंगे। फाइनेंसियल प्रॉब्लम का हल भी निकल आएगा। सोसायटी में आपका मान सम्मान बढ़ेगा, इसके लिए कोई आयोजन भी हो सकता है। लव लाइफ में किसी बात से समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमें कोई नुकसान भी नहीं है। कारोबारी विरोधियों का सिर नीचा करने में आपको कामयाबी मिलेगी। सायंकाल के समय पर्यटन मनोरंजन की योजना बनाएंगे।

वृश्चिक
आज दिन भर स्वास्थ्य नरम रहने से शारीरिक क्षमता कम रहेंगी। कार्यों का बोझ बढ़ने से काफी परेशानी अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र पर आज दिनभर का परिश्रम रंग लाएगा। प्रतिस्पर्धी आज आपको प्रलोभन में डालने की कोशिश करेंगे लेकिन हानि ना हो जाए इसका भी विशेष ध्यान रखें। अव्यवस्था को सुधारने मे दिन का अधिकांश समय खराब हो सकता है। लाभ और खर्च बराबर रहेंगे। परिवार में संपत्ति संबंधित विवाद बन सकता है जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें अन्यथा धन एवं सम्मान दोनों की हानि हो सकती है।

धनु
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आसानी से विजय पा लेंगे। दिन कार्यक्षेत्र पर भी अनुकूलता से भरा रहेगा, पूर्व में किए परिश्रम का फल मिलने लगेगा। आज सभी कार्यों में आपके लिए प्रवेश द्वार खुले नजर आएंगे। वरिष्ठ जनों से सरलता से अपनी बात मनवा लेंगे। अपने विचार खुल कर प्रकट करने में सफल रहेंगे, अधिकारी वर्ग आप पर भरोसा दिखाएंगे। व्यावसायिक कारणों से यात्रा भी करनी पड़ सकती है जो की लाभदायक रहेगी। सरकारी कार्यों को दोपहर से पहले करें अन्यथा विलंब हो सकता है।

मकर
आज आप सोशल वर्क के जरिए कुछ उद्देश्य हांसिल करेंगे। ऑफिस का माहौल काम के लिए बिल्कुल ठीक रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण पहले से कुछ ज्यादा महसूस करेंगे। जीवनसाथी से सपॉर्ट मिलता रहेगा। व्यवसाय की खीज घर मे उतारने से मतभेद बढ़ सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत अथवा निवेश से आज दूर रहें। सायंकाल के बाद से स्थिति सुधरने लगेगी। स्त्री वर्ग से आज लाभ होगा लेकिन थोड़ी बहुत माथा पच्ची भी करनी पड़ सकती है। सेहत भी आज उत्तम रहेगी। संगीत और अभिनय में रूचि बढ़ेगी।

कुंभ
आज भी परिस्थितयां आपके पक्ष में रहने से लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में वृद्धि होने से आय बढ़ेगी और नविन स्त्रोत्रों से भी धन लाभ होगा। निवेश के लिए दिन अत्यंत शुभ है। आर्थिक प्रयोजन पूर्ण होने से सुख के साधनों में वृद्धि करेंगे, इन पर खर्च भी अधिक रहेगा। सामाजिक अथवा धार्मिक आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दोपहर बाद विरोधियो से थोड़ा संभल कर चलें आपका हंसना भी किसी के दिल को अखरेगा। परिवारिक वातावरण में स्वार्थ सिद्धि अधिक रहेगी।

मीन
आज का दिन आपका इम्तहान जैसा है। मेहनत से जो कुछ भी करेंगे, वह काफी अच्छा रिजल्ट लेकर आएगा। रोमांटिक पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा और इससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। परिजन कामना पूर्ति के लिए मीठा व्यवहार करेंगे अन्यथा नाराज होंगे। पर्यटन अथवा तीर्थ यात्रा की योजना बनाएंगे। पिछले दिनो हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है। सेहत छूट-पुट बातों को छोड़ ठीक रहेगी। पारिवारिक बिजनस में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है।
☔☔☔☔☔☔☔
जय गुरुदेव
जय सचिदानन्द

SP Sharma

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.