आज का राशिफल

Spread the love

आज का राशिफल
15 जून 2021
💐💐💐💐💐💐💐
पंडित साक्षी चैतन्य
7560000300
7650003136
💐💐💐💐💐💐💐💐
मेष
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। न्यायालय में कुछ ऐसे परिणाम आ सकते हैं जो आपके लिए कुछ ठीक ना हो। आपकी आर्थिक शक्ति के अनुरूप आज आप को लाभ होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। समाज में कुलीन वर्गों का साथ तो जरूर मिलेगा लेकिन परिवार के लोग आपसे विवाद कर सकते हैं। संतान और प्रेम संबंधों में दिन आपका अच्छा रहने वाला है।

वृषभ
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ काम के नए अवसर मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों की नौकरी की बातें हो सकती है। आज आप की माता की सेहत को लेकर के आपके मन में चिंता का भाव रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा। व्यापारिक लोगों के लिए कुछ नया नया व्यापार के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन
भविष्य की योजनाओं के लिए आज आपका दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज आप को सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा मिलने वाली है। आज के दिन नए वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परोपकार के कार्य कर सकते हैं। पर्यावरण के शुध्दि के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं जो कारगर सिध्द होगी।

कर्क
आज आप भविष्य के लिए काफी सुंदर योजनाएं बनाएंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कर्क राशि के लोगों के लिए आज नौकरी में पदोन्नति होने के संकेत हैं। धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक जीवन में आ रहे कष्टों का निराकरण भी हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा।

सिंह
कामकाजी महिलाओं के लिए आज प्रगति वाला दिन साबित हो सकता है। सेहत आपकी सामान्य बनी रहेगी। व्यापारिक कार्यों में गति होगी। आज जो लोग पुराना निवेश किए हैं उसे कुछ लाभ भी मिल सकता है। राजनैतिक क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आज आपको ससुराल से आर्थिक लाभ हो सकता है।

कन्या
आज आपके घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आज आपके घर में परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके परिवर्तन संभव है। नौकरी के उद्देश्य से आज आप दूर की यात्रा भी कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ आप का तालमेल काफी बेहतर दिखाई दे रहा है। प्रेम के सम्बन्ध में गर्माहट रहेगी।

तुला
आज आपका व्यस्तता से भरा है,घर के कार्यो के साथ मन आध्यात्मिक कार्य में लगा रहेगा। कोई नया व्यापार भी शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। किसी नए मित्र आज आप पार्टनरशिप में व्यापार शुरू कर सकते हैं। प्रेमी जीवन साथी ओर के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है।

वृश्चिक
आज आपको मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। इसके लिए कुछ व्यायाम करें तो ठीक रहेगा। आज आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए आपके द्वारा कहे गए शब्द किसी को चोट भी कर सकते हैं। युवाओं के लिए आज नए रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है।

धनु
आज सेहत को लेकर आपको मन में शंका रह सकती है। आज साझेदारी के व्यवसाय में अच्छा धन लाभ दिखाई दे रहा है। धन के मामले में भी दिन आप असामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में अधिक भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। शिक्षा के संबंध में कुछ गलतियां आपको आज परेशान कर सकते हैं।

मकर
आज स्वास्थ्य में अपच और पेट से संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को नए रिश्ते मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता से आपके संबंध काफी मधुर रहेंगे। आज आपकी संतान शिक्षा के क्षेत्र में काफी उन्नति करेगा।

कुंभ
आज आपको अपनी अपेक्षा के अनुसार रोजगार में व्यवसाय में प्रगति होती हुई दिखाई दे रही है। अचल संपत्ति में आज वृद्धि हो सकती है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर के मन में डर बना रहेगा। आज ऑनलाइन काम करने वाले लोगों का फोकस काम पर हट सकता है थोड़ा मेडिटेशन ध्यान करें तो बात बन सकती है।

मीन
आज शेयर मार्केट से कुछ लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। आज आपका दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। आपसी प्रेम संबंधों को लेकर के आज आपको पर्याप्त समय मिल सकता है। आज आप कुछ समय मंदिर में या अध्यात्मिककाम में व्यतीत कर सकते है। छात्रों के लिए आज का दिन काफी कठिन रहने वाला है।
💐💐💐💐💐💐💐
जय गुरुदेव
जय सचिदानन्द

SP Sharma

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.