आईएफएस अधिकारी संजय सूद बने हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स, अधिसूचना जारी
विशेष चयन समिति की सिफारिशों पर आईएफएस अधिकारी संजय सूद को प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) नियुक्त किया है। इस पद पर संजय सूद को एपेक्स स्केल (पे मैट्रिक्स में लेवल 17) यानी 2,25,000 (फिक्स्ड) मिलेगा।इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इसके साथ ही संजय सूद वन निगम के प्रबंध निदेशकऔर जायका के मुख्य परियोजना निदेशक के पदों का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

