अशोक गहलोत ने विधानसभा में बहुमत किया साबित, सीट बदले जाने को लेकर बोले पायलट
राजस्थान में लंबे समय से चल रही राजनीतिक हलचल में आज तस्वीर साफ हो गई है। विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बहुमत साबित कर दिया है। इस बीच सदन में विश्वास प्रस्ताव पर बहस हई। इस बहस के दौरान भाजपा और कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। बहस के दौरान कांग्रेस ने कहा कि सरकार को गिराने के भाजपा के प्रयासों को विफल कर दिया गया है। फिलहाल इस प्रस्ताव पर सदन में बहस चल रही है।
वहीं सदन में उनके बैठने की जगह भी बदल दी गयी. पहले वे सत्तापक्ष में मुख्यमंत्री के पास वाली सीट पर बैठते थे अब उन्हें ऐसी सीट दी गयी है जहां उनके एक और सत्ता पक्ष तो दूसरी ओर विपक्ष है। प्रस्ताव पर बहस के दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने हालिया राजनीतिक व अन्य घटनाक्रम, पुलिस के विशेष कार्यबल द्वारा नोटिस दिए जाने सहित अनेक बातों में पायलट का जिक्र किया। इस पर पायलट ने हस्तक्षेप करते हुए कहा,‘‘वह (राठौड़) बार- बार मेरा नाम ले रहे हैं। मैंने सोचा कि हमारे अध्यक्ष व मुख्य सचेतक ने मेरी सीट यहां क्यों रखी है? मैंने दो मिनट सोचा और फिर देखा कि यह सरहद है एक तरफ पक्ष है और दूसरी तरफ विपक्ष…. तो सरहद पर किसको भेजा जाता है. सबसे मजबूत योद्ध को भेजा जाता है।’ पायलट ने कहा, ‘‘आज इस विश्वास मत में जो चर्चा हो रही है…उसमें बहुत से बातें बोली गयीं बहुत सी बातें बोली जाएंगी. समय के साथ साथ सब बातों का खुलासा होगा।’’


