अमित शाह ने हिमाचल में भरी चुनावी हुंकार, बोले- कांग्रेस यहां भी मां-बेटे की ही पार्टी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश चुनाव में प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिला चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्‍याशी विक्रम जरियाल के समर्थन में रैली की। अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ संबो‍धन शुरू किया। अमित शाह ने कहा विक्रम जरयाल को लगातार तीसरी बार जिताने का आशीर्वाद लेने भटियात की जनता के पास आया हूं। देवभूमि को प्रणाम। वीर माताओं को प्रणाम, जिनके बेटे देश की सरहदों की रक्षा करने के लिए आपने प्राणों की आहुति देने से पीछे नहीं हटते। सेना में प्रतिशतता के हिसाब से सबसे अधिक हिमाचल के जवान हैं। मणिमहेश, कार्तिक स्वामी व नाग मंडोर को भी प्रणाम किया। अमित शाह ने कहा जरयाल की जीत निश्चित है।

नया रिवाज बनाइए एक बार भाजपा बार बार भाजपा। कांग्रेस नेता टोपी की राजनीति चलाते हैं। मगर आज से लाल टोपी भी भाजपा की और हरी टोपी भी। राहुल बाबा कान खोल कर सुन लो ऊपर का हिमाचल भी ओर नीचे के हिमाचल के साथ प्रदेश का चप्पा चप्पा भाजपा का है। कांग्रेस दिल्ली में भी और हिमाचल में भी मां बेटे की पार्टी है। मगर भाजपा सब की पार्टी है।  कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के बजट को कांग्रेस ने 90-10 से 60-40 कर दिया था। मगर भाजपा ने फिर से इसे 90-10 कर प्रदेश का विकास करवाया। कांग्रेस घोटालों की सरकारें रही हैं 12 लाख करोड़ के घोटाले कांग्रेस ने किए। 

   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक