अमन सेठी बने प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पेनलिस्ट व रोहित शर्मा और सुनील ठाकुर को बनाया गया जिला कमेटी का महासचित
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोलन ज़िला से अमन सेठी को प्रदेश कांग्रेस का मीडिया पेनलिस्ट बनाया है। साथ ही सोलन ज़िला के रोहित शर्मा को ज़िला कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है। साथ ही सुनील ठाकुर को भी महासचिव बनाया गया है। इनके अलावा भानु शर्मा को ज़िला कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया है। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठोर व सोलन के विधायक डॉक्टर कर्नल धनिराम शांडिल का धन्यवाद किया है।



