कर्फ्यू में ढील का प्रदेश सरकार ने अपना ही फैसला 20 घण्टे के भीतर पलट दिया है। कर्फ्यू में रोजाना 6 घण्टे मिलने वाली ढील अब 3 घण्टे मिलेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना वायरस पर राज्य के हालात का शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस से जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने ट्विटर और जानकारी दी कि कर्फ्यू की अवधि में आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए रोजाना 3 घण्टे की छूट मिलेगी। हालांकि इस छूट का समय अभी घोषित नहीं किया गया है। कल देर शाम मुख्यमंत्री ने कर्फ्यू में ढील का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक तय किया था। हालांकि इन समय सारिणी को लेकर सूबे में जगह-जगह से लोगों की प्रतिकूल प्रतिक्रियाएं आ रही थीं।