अप्पर शिमला व किन्नौर का कटा संपर्क; देवीमोड़ में दरका पहाड़

Spread the love

हिमाचल में किन्नौर जिले व अप्पर शिमला को राजधानी से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-05 पर ठियोग के देवीमोड़ में सुबह के वक्त भारी लैंडस्लाइड हो गया। इससे NH तीन घंटे से अधिक समय तक सभी तरह के वाहनों के लिए अवरुद्ध रहा। सुबह 9.45 बजे तक हाइवे को बहाल किया जा सका। NH पर लैंडस्लाइड के कारण मौके पर एक होटल को भी हल्का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के NH विंग को सड़क बहाल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि सड़क पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाना चुनौतीपूर्ण था। मशीनरी से सड़क पर गिरा सारा मलबा हटाया गया। हालांकि विभाग की मशीनरी लगभग एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। तब तक कुछ लोग हाथ ही पत्थर हटाने में जुट गए थे। इससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष देखा गया।

जब तक NH-05 को बहाल किया जाता तब तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग चुकी थी। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और तीन घंटे से अधिक समय तक किन्नौर, रामपुर, नारकंडा, मत्याना इत्यादि क्षेत्रों से संपर्क कटा रहा। इन क्षेत्रों में आज दैनिक उपभोग की खाद्य वस्तुओं की सप्लाई भी समय पर नहीं पहुंच पाएगी। लैंडस्लाइड के बाद कुछ वाहन संधू-मझोली-हलाई सड़क होते हुए सरीवन-ठियोग भेजे जा रहे हैं। शिमला व ठियोग की ओर आने वाले कुछ वाहन वाया संधू-बिशड़ी-मझोली-हलाई होते हुए जरूर भेजे गए। तीन रोज पहले ठियोग के रहीघाट के समीप भी सड़क का अधिकांश हिस्सा धंस जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा था। बीते कल व परसों दिन के वक्त सड़क को मरम्मत के लिए पूरी तरह से बंद किया गया था। आज यहां सड़क बहाल कर दी थी। आज देवीमोड़ में एक बार फिर से हा‌इवे बंद हुआ है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक