अन्तर्सदनीय कथा वाचन प्रतियोगिता 2022
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर द्वारा अन्तर्सदनीय कथा वाचन प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया | कथा वाचन मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान प्राप्ति की एक मनोवैज्ञानिक विधि है | इस विधि के माध्यम से विद्यार्थियों तक उद्देश्यों को पहुँचाना सरल हो जाता है | कथा के रूप में वाचन से किसी भी दुसाध्य एवं उबाऊ विषय को सरल, प्रभावपूर्ण बनाया जा सकता है | अधिकाधिक कुशल वक्ताओं को अवसर देने के नज़रिए से यह प्रतियोगिता कुल चार वर्गों में विभाजित की गई थी | पहला वर्ग कक्षा एक से तीन, दूसरा वर्ग कक्षा चार से पांच, तीसरा कक्षा छठी से आठवीं व् चौथा वर्ग कक्षा नौवीं से बारहवीं का था | प्रत्येक सदन से कुल चार वर्गों में लड़कों व लड़कियों की बराबर प्रतिभागिता को सुनिश्चित करना अर्थात दो लडकियां एवं दो लड़कों की प्रतिभागिता अनिवार्य थी | इस प्रकार प्रतियोगिता में कुल सोलह विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें से आठ लड़के एवं आठ लडकियां थीं | विभिन्न मापदंडों जैसे कि आधार/संकल्पना/विषय, उतार-चढ़ाव, प्रस्तुकरण का ढंग, स्मरण योग्यता एवं नैतिक शिक्षा के आधार पर मूल्यांकन किया गया | प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे




