अनुराग ठाकुर 19 को सोलन में, सोलन भाजपा स्वागत के लिए तैयार
केंद्रीय सूचना-प्रसारण एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की 19 अगस्त को सोलन मे होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर सोलन मंडल और जिला ने लगभग सभी तैयारीयो को पुरा कर लिया है। जन आशीर्वाद यात्रा 19 अगस्त दोपहर 11 बजे पुराना बस अड्डा परमाणु प्रवेश करेगी जहां प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल, जिला के विधायक, चेयरमैन, वाईस चेयरमैन एंव सोलन एंव कसौली मंडल के कार्यकर्ताओ द्वारा उनका स्वागत किया जाऐगा। यात्रा 12 बजे धर्मपुर पहुंचेगी।
अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल आ रहे है। जन आशीर्वाद यात्रा में किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए मंडल व जिला मे सभी पार्टी के पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारीयां तय कर दी गई है। प्रेस सह सचिव मुकेश गुप्ता ने बताया कि अनुराग ठाकुर का भाजपा सोलन मंडल 1.15 बजे दोपहर मे सपरून पहुचने पर स्वागत करते हुए मालरोड पुराना बस अड्डा होते हुए रैस्ट हाऊस सोलन तक लाऐंगें जहाँ मंडल द्वारा उन्हे सम्मानित किया जाऐगा। उसके पश्चात केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताओ और उपस्थित जनता को संबोधित करेंगें सोलन रैस्ट हाऊस से केंद्रीय मंत्री सांय 3:15 बजे मुख्य बाजार कंडाघाट पहुचेंगें और वहाँ से शोघी के लिए प्रस्थान करेंगें।

20 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 10.30 बजे जिला सोलन के अंतर्गत विधानसभा अर्की गलोग पहुंचेगे जहां भाजपा अर्की मंडल उनका स्वागत करेंगा व केंद्रीय मंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगें उसके उपरांत 12 बजे दाडलाधाट 12.30 बजे भराडीघाट पहुचेंगें।


