अनुराग ठाकुर द्वारा इग्नोर किए जाने पर सीएम ने कही ये बात

बीते दिन पीटरहॉफ में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा सीएम जयराम ठाकुर को इग्नोर करने के मामले को विपक्ष ने खूब उछाला था। इस मामले में एक न्यूज चेनल से बातचीत के दौरान सीएम ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होनें केवल इतना कहा कि कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं। जो हो गई, वो हो गई, अब बात खत्म। बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ताजपोशी में शामिल होकर लौटे सीएम ने कहा कि जेपी नड्डा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना गौरव की बात है। इसके लिए उन्होंने बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि नड्डा का हिमाचल आने पर अभिनंदन किया जाएगा। उनकी व्यस्तताओं से समय मिलने के बाद कार्यक्रम की तारीख निर्धारित की जाएगी।

