अटल टनल को शुरू हुए 2 ही दिन, 3 गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की खबर, जानिए मामला

अभी अटल टनल को शुरू हुए अभी 2 ही दिन हुए है लेकिन कुछ गाड़ी की रफ्तार के शौकिनों के कारण 3 गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। लोगों द्वारा की गई मनमानी से बीआरओ आहत हुआ है। टनल के भीतर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन चलाने की हिदायत दी गई है लेकिन लोग इसे नजरंदाज कर रहे है। टनल के अंदर तेज गति से वाहन चलाना जोखिम भरा हो सकता है। सीसीटीवी कैमरा द्वारा बीआरओ अधिकारियों ने लोगों व पर्यटकों की हरकतों को नोट किया है। टनल मे लोग व पर्यटक सेल्फी लेने को गाड़ी रोक रहे हैं। ओवर स्पीड वाहन चलाते हुए ओवरटेक कर रहे हैं, जिस कारण बीआरओ के आग्रह पर आज दोनों जिलों की ओर से दोनों छोर पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। नियम तोड़ने पर टनल के बाहर आने पर उक्त वाहन चालक पर कार्रवाई शुरू कर दी है । नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने को लेकर भी पुलिस तैयार बैठी है। इसलिए ध्यान रखें व नियमों का पालन करें।
इसके अलावा बीआरओ ने सुबह नौ से दस व शाम चार से पांच बजे के बीच सड़क को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस बीच बीआरओ टनल की मरम्मत करेगा और निरीक्षण भी करेगा।

