अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन द्वारा vertex ITI में संगोष्ठी का आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा vertex ITI में आज स्वामी विवेकानंद जयंती अर्थात राष्ट्रीय युवा दिवस के पर्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशि भास्कर जी प्रधानाचार्य vertex ITI तथा मुख्य वक्ता डॉ पंकज जी नगर अध्यक्ष सोलन रहे। स्वामी विवेकानंद जी (12 जनवरी 1863 – 4 जुलाई 1902) वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका ( शिकागो ) में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदान्त दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश में स्वामी विवेकानन्द की वक्तृता के कारण पहुँचा। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो कि आज भी अपना काम कर रहा है।








