अंतर्सदनीय एम यू एन प्रतियोगिता का खिताब देवदार सदन के नाम
माडल युनाइटेड नेशन प्रतियोगिता में विद्यार्थी सयुंक्त राष्ट्र में विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते तथा गंभीर विषयों में तर्क-वितर्क करते हुए किसी निष्कर्ष पर एकमत होते हैं | इस अवसर पर पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू के चारों सदनों के 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया | इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधियों ने नीति निर्माण और शासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के मुद्दे पर बढ़-चढ़ कर अपने विचार प्रकट किए | सभापति मंडल के अध्यक्ष आदित्य शर्मा, और अनुभूति मोहन रहे | इस प्रतियोगिता में सबसे अच्छा पालिसी पेपर बनाने में टीक सदन की इर्तिका परवेज़ को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का खिताब, सर्वश्रेष्ठ आगामी प्रतिनिधि का पुरुस्कार ओक सदन की वैष्णवी, सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरूस्कार देवदार सदन की पलक मिश्रा को मिला जबकि संकट मोचन में सबसे अच्छा प्रतिनिधि का ईनाम चिनार सदन की शरण्य ठाकुर और देवदार सदन की वेदांशी बुंदेला ने अपने नाम किया [ विशेष उल्लेख का पुरूस्कार देवदार सदन के सुपश गोस्वामी और कीरत अरोड़ा को दिया गया | ओवरआल एम् यू एन प्रतियोगिता का खिताब देवदार सदन के नाम रहा, दूसरे स्थान पर टीक सदन जबकि तीसरा स्थान ओक सदन के नाम रहा [प्रतियोगिता में चारों सदनों की सराहना की गई क्योंकि सभी सदनों के प्रतिभागियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा | विजयी सदन के प्रतिभागियों को मंच पर हेड टीचर पंकज शर्मा द्वारा पुरुस्कृत किया गया और उनकी होसला अफजाई की गई |