अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घर पर रहकर, अपने परिवार के साथ करे साथ
कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल आधार पर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेन्द्र शर्मा ने दी। डॉ राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की विषय वस्तु ‘अपने घर पर रहकर, अपने परिवार के साथ योगाभ्यास’ है। उन्होंने कहा कि इसी विषय वस्तु के आधार पर सोलन जिला में योगाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने परिवार सहित 21 जून, 2020 को प्रातः 7.00 बजे से प्रातः 7.45 बजे तक सामान्य योगाभ्यास करें।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने कहा कि सामान्य योगाभ्यास क्रम के प्रशिक्षण का वीडियो केन्द्रीय आयुष मंत्रालय की वैबसाईट लवहंण्ंलनेीण्हवअण्पद पर उपलब्ध है। यह वीडियो 21 जून, 2020 तक विभिन्न वीडियो चैनलों पर भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि अपनी भाषा में सामान्य योगाभ्यास प्रशिक्षण वीडियो आयुष मंत्रालय की वैबसाईट पर दिए गए यू-टयूब लिंक, फेसबुक लिंक तथा इन्सटाग्राम लिंक पर देखा जा सकता है। इन्हें डाउनलोड भी किया जा सकता है।