होमगार्ड जवान पर गोली चलाने वाले को पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार

मनाली पुलिस ने होमगार्ड जवान को गोली मारने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को ये सफलता हाथ लगी। आरोपी शुभम को मनाली अलेउ गांव से एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। उसे उसके दोस्त 26 वर्षीय विकास राणा निवासी ठारू बैजनाथ जिला कांगड़ा व 26 वर्षीय प्रीत निवासी लालगोपाल गंज जिला प्रतापगढ़ ने छिपा कर रखा था। आरोपी शुभम पनवर निवासी टनक कॉलोनी डाक संरक्षक पीएस विकास नागर जिला देहरादून, उत्तराखंड का रहने वाला है। बुधवार देर रात होमगार्ड जवान नरेश कुमार पर गोली चलाने के बाद से ही शुभम मौके से फरार था। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने आरोपी शुभम की गिरफ्तार की पुष्टि करते हुये बताया कि उसे एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने गुमराह किया इसलिए दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।



