हिमाचल की बेटी दीपिका पटियाल बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
जिला हमीरपुर की मोरसू सुल्तानी पंचायत के चुआण गांव निवासी शिवकुमार की सुपुत्री दीपिका पटियाल को मिलिट्री मेडिकल सेवाओं में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नति मिली है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को देश सेवा जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हुए देखना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि दीपिका पटियाल की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
प्रदेशभर में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और लोग उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
![]()
