Third Eye Today News

 सोलन हिमाचल में स्टाम्प ड्यूटी बढ़ोतरी के खिलाफ किसान सभा ने खोला मोर्चा

Spread the love

 हिमाचल प्रदेश में स्टाम्प ड्यूटी की दरों में की गई वृद्धि के विरोध में हिमाचल किसान सभा की सोलन इकाई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान सभा ने इस फैसले को आम जनता, किसानों और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।
किसान सभा सोलन इकाई के जिला अध्यक्ष नीतीश ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें एक सितंबर को जारी अधिसूचना के तहत विभिन्न दस्तावेजों पर बढ़ाई गई स्टाम्प ड्यूटी को लेकर आपत्ति जताई गई।
नीतीश ठाकुर ने कहा कि सरकार ने एफिडेविट, बैंक लोन, मॉर्गेज और जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर स्टाम्प ड्यूटी में भारी वृद्धि की है। इससे आम लोगों को रोजमर्रा के कानूनी और वित्तीय कार्य करवाने के लिए पहले की तुलना में अधिक खर्च उठाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि बैंक से ऋण लेने वाले किसानों, छोटे कारोबारियों और जरूरतमंद परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। विशेष रूप से जमीन को बैंक के पास गिरवी रखकर ऋण लेने वाले लोगों की आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी। किसान सभा ने सरकार से अधिसूचना पर पुनर्विचार कर बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की।
सभा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनता पर पड़ रहे इस अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करने के लिए कदम नहीं उठाती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक