Third Eye Today News

सुबाथू रोड की बदहाल हालत पर भाजपा का 23 फरवरी को सांकेतिक धरना प्रदर्शन

Spread the love

सोलन में सुबाथू रोड की जर्जर स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। भाजपा सोलन शहरी मंडल 23 फरवरी को दोहरी दीवार के पास सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेगा। भाजपा मंडल का कहना है कि यह सड़क केवल सोलन शहर के लिए ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कई जिलों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यह सड़क कसौली, अर्की और दून जैसे अहम क्षेत्रों को जोड़ती है, लेकिन लंबे समय से इसकी हालत बेहद खराब बनी हुई है।भाजपा नेताओं के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, धूल और लगातार बढ़ते हादसे लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रहे हैं। उनका आरोप है कि वर्षों से सड़क की बदहाली को लेकर शिकायतें उठती रही हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया। पार्टी ने स्थानीय मंत्री धनीराम शांडिल पर विकास कार्यों में विफल रहने का आरोप लगाया है। भाजपा ने क्षेत्र के अन्य कांग्रेस विधायकों पर भी जनता की इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।भाजपा सोलन शहरी मंडल का कहना है कि यह केवल सड़क मरम्मत का मुद्दा नहीं, बल्कि सरकार की उदासीनता का प्रतीक बन चुका है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क सुधार कार्य शुरू नहीं किए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। भाजपा नेताओं ने सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा और सड़क की स्थिति सुधारने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक