Third Eye Today News

सोलन में ‘संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था’ अभियान, बुजुर्गों के सम्मान और संस्कृति को बचाने का संदेश

Spread the love

* प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज विश्वविद्यालय और भारत सरकार के समाज कल्याण मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से ‘संगम’ प्रोजेक्ट के तहत पूरे हिमाचल में अभियान चलाया जा रहा है। इसका नाम है ‘संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था’। इसका उद्देश्य समाज में बढ़ रहे जनरेशन गैप को कम करना है।

इस बारे में जानकारी देते हुए माउंट आबू मुख्यालय से आए ब्रह्मा कुमार वीरेंद्र ने बताया कि पहले भारतीय संस्कृति में पूरा परिवार एक साथ रहता था। बच्चे दादा-दादी की कहानी सुनते थे। अब बच्चे नौकरी और सेवा के लिए विदेश चले जाते हैं, जिससे बुजुर्ग अकेलापन महसूस कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर यह अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि 2 मई 2025 को राष्ट्रपति भवन में इस अभियान की शुरुआत हुई। इसमें बताया जाता है कि माता-पिता के पैर छुएं, उनके साथ बात करें, उनका हाल पूछें और उनके जीवन के अनुभव से सीखें, ताकि बड़े-बुजुर्ग अकेला महसूस न करें और सम्मान के साथ जिएं।

वीरेंद्र ने कहा कि समाज की विडंबना है कि घर में बुजुर्ग को बोझ समझा जाता है, जबकि बुजुर्ग का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा काम करता है। जैसे वृक्ष शीतलता और फल देता है, वैसे ही बुजुर्ग समाज के लिए अनुभवी कर्णधार हैं।

उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे अपनी भारतीय संस्कृति को जीवन में अपनाएं। रोज माता-पिता को प्रणाम करें, उन्हें अपने साथ रखें और उनका आशीर्वाद लेकर जीवन को सफल बनाएं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक