Third Eye Today News

: सोलन में बस से 5.48 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

Spread the love

जिला सोलन की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम शमलेच के समीप एक हरियाणा रोडवेज की बस को चैक करने पर सीट नंबर 40 पर बैठे एक युवक के कब्जा से 5.48 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया I आरोपी की पहचान अनिश कुमार पुत्र श्री गुलाब सिंह निवासी गाँव दलगांव डाकखाना कुटाडा, तहसील रोहडू जिला शिमला हि०प्र० उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई I मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में NDPS अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 29-03-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा I गिरफ्तार आरोपी के पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में आगामी जांच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक