Third Eye Today News

सोलन में ट्रक से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक समेत दो गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस थाना दाड़लाघाट की पुलिस टीम थाना क्षेत्र के छामला में गश्त एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि राहुल तथा पवन कुमार नामक दो व्यक्ति एक TATA Goods Carrier वाहन नंबर HP-82A-4645 में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुकाम नवगांव में नाकाबंदी की गई तथा संदिग्ध वाहन को रोककर नियमानुसार जांच की गई। वाहन में दो व्यक्ति सवार पाए गए, जिनसे पूछताछ करने पर उनके नाम क्रमशः राहुल पुत्र श्री पवन कुमार, निवासी गाँव छपरोल, डाकघर गाग्गल, तहसील बल्ह, जिला मंडी (हि.प्र.) तथा अजय कुमार पुत्र श्री गुरदियाल सिंह, निवासी गाँव कशारला, डाकघर रत्ती, तहसील बल्ह, जिला मंडी (हि.प्र.) मालूम हुए। इसके उपरांत जब वाहन की गहन तलाशी ली गई तो वाहन के डाले से कुल 130 पेटियां शराब (कुल 1560 बोतलें शराब अंग्रेजी व देशी) बरामद की गई I उपरोक्त बरामद की गई शराब की पेटियों में 55 पेटियां अंग्रेजी शराब (660 बोतलें अंग्रेजी) तथा 75 पेटियां देसी शराब (कुल 900 बोतलें देशी शराब, मार्का ऊना नं.-1 व संतरा पैराडाइज) पाई गईं। दोनों आरोपियों से शराब के संबंध में वैध परमिट अथवा लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, परंतु वे कोई भी वैध दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सके। इस पर पुलिस थाना दाड़लाघाट में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में प्रयुक्त वाहन को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया, तथा दोनों आरोपियों को धारा 35(3) BNSS के अंतर्गत नोटिस देकर पाबंद किया गया। साथ ही दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक