Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सोलन जिला से आज कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 130 सैम्पल | Third Eye Today
State

सोलन जिला से आज कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 130 सैम्पल

Spread the love

सोलन जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 130 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने दी। डॉ. गुप्ता ने कहा कि इन 130 सैम्पल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 06, ईएसआई काठा से 43, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 39, एमएमयू कुम्हारहट्टी से 38 तथा नागरिक अस्पताल अर्की से 04 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस प्राप्त सैंपल रिपोर्ट के अनुसार जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के 69 और रोगी पाए गए हैं। जिला में अभी तक कुल 548 रोगी कोविड-19 पॉज़िटिव आए हैं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जिला में कोविड-19 के 366 रोगी सक्रिय हैं। इन सभी का विभिन्न कोविड केयर केन्द्रों में उपचार किया जा रहा है। इनमें से ईएसआई काठा में 19, नौणी में 18, श्रमिक छात्रावास नालागढ़ में 42, कोविड केयर केन्द्र बखालग में 59, निमंत्रण होटल बद्दी में 54, सेना अस्पताल कसौली में 01, एनएच रिजेंसी राजपुरा में 20, अमरपाली होटल में 25, वाइब्ज रिजेंसी बद्दी में 33, कालुझिंडा में 18, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में 01, इंटर स्टेडियम में 27, हरिपुर स्टेडियम में 30, मंधावाला में 04 रोगियों का उपचार किया जा रहा है। 15 रोगियों को मानकों के अनुसार घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। एक रोगी कालका में चला गया है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारेनटाइन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों की अनुपालना न केवल बाहर से आने वाले व्यक्तियों के परिवारों अपितु समाज को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी। डॉ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138