Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सोलन के हर्षित जैन ने जेईई (मैन) में हासिल किए 99.91 परसेंटाइल | Third Eye Today
EducationState

सोलन के हर्षित जैन ने जेईई (मैन) में हासिल किए 99.91 परसेंटाइल

Spread the love

माता-पिता के साथ रोशन किया सोलन पब्लिक स्कूल का नाम।

सोलन शहर के छात्र हर्षित जैन ने एनटीए की ओर से आयोजित जेईई मैन परीक्षा में 99.91 परसेंटाइल हासिल कर अपने माता-पिता और सोलन का नाम रोशन किया है। हर्षित इस सफलता का श्रेय अपनी दादी राजरानी जैन, माता रितू जैन, पिता अजय जैन और गुरूजनों को देता है। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही सफलता ने उनका वरण किया है। हर्षित के स्कूल सोलन पब्लिक स्कूल में भी छात्र की इस उपलब्धि पर जश्न का माहौल है।स्कूल की एमडी प्रीती कुमार, प्रिंसिपल अवंतिका शर्मा समेत समस्त स्टाफ ने हर्षित की इस अचीवमेंट पर प्रसन्नता व्यक्त की और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
क्या करना चाहता है हर्षित
हर्षित जैन का कहना है कि वह देश के प्रतिष्ठित संस्थान से कंम्पयूटर इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करना चाहता है। हर्षित की बड़ी बहन इशिता जैन भी कंम्पयूटर इंजीनियर है और अमेरिकन की प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत है। दूसरी बहन सृष्टि जैन एनआईएफटी हैदराबाद से फैशन टेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री कर रही है। हर्षित के पिता अजय जैन हिमाचल सरकार के उपक्रम फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन से सेवानिवृत हुए हैं, जबकि माता रितू जैन बीएसएनएल सोलन में एजीएम के पद पर कार्यरत हैं। सभी हर्षित की इस उपलब्धि से गदगद हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138