Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सीएम के मीडिया सलाहकार के बेटे पर हमला केस, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार; अवैध हथियार भी बरामद | Third Eye Today
Third Eye Today News

सीएम के मीडिया सलाहकार के बेटे पर हमला केस, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार; अवैध हथियार भी बरामद

Spread the love

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे पर हमला करने की कोशिश के मामले में शिमला पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। मामले की गहन जांच के दौरान अब मुख्य साजिशकर्ता आरोपी मनीश वर्मा उर्फ मनु निवासी गांव जघेड़ी, डाकघर एवं तहसील ठियोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, वर्तमान पता चकदेहल भट्टाकुफर, शिमला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी मनु प्रॉपर्टी डीलर और ठेकेदारी का काम करता है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी मनु ही इस पूरे अपराध का मास्टरमाइंड था। उसने पीड़ित आर्यन चौहान की दैनिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और उसकी दिनचर्या, आने-जाने के समय और स्थानों की पूरी जानकारी जुटाकर योजनाबद्ध तरीके से अपहरण की साजिश रची। आरोपी द्वारा अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी।पुलिस द्वारा की गई सटीक कार्रवाई एवं छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार एवं 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपी मनु एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। शिमला पुलिस की सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण एवं निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और अब मुख्य साजिशकर्ता को भी दबोच लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

क्या है पूरा मामला?

मामला 20 मार्च का है। पुलिस को दी शिकायत में आर्यन चौहान निवासी नवबहार शिमला ने बताया कि इसको तीन संदिग्धों ने तारापुर सड़क में गाड़ी से उतरकर फिरौती और लूटपाट करने के मकसद से घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान आरोपियों के पास पिस्टल और लोहे की रॉड भी थी। शिकायतकर्ता ने इस दौरान छलांग लगाकर खुद को बचाया। इसके बाद आरोपी गाड़ी से मौके से भाग निकले। पुलिस ने बाद में गाड़ी को मशोबरा के समीप से बरामद किया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 311,109,126(2), 351,115(2), 3(5) बीएनएस और 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज थाना ढली में केस दर्ज किया। पुलिस ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। भौतिक, डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण किया। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे मुख्य साजिशकर्ता को आज गिरफ्तार किया गया है

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138