
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नौहराधार की घंडूरी पंचायत के तलांगना में देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने छह लोगों का जीवन छीन लिया है। इस दर्दनाक हादसे में घस के अंदर सो रहे तीन बच्चों सहित छह लोग जिंदा जल गए हैं। माघी पर्व मनाने के लिए मायके आई दो बेटियों को क्या पता था कि उनका व उनके परिवार का यह अंतिम त्योहार होगा।पूलिस से मिली जानकारी के अनुसार अग्निकांड में विजय सिंह, भीम सिंह व मीन सिंह के घर जलकर राख हो गए। इंद्रा देवी पत्नी स्वर्गीय यशवंत सिंह का घर भी अग्निकांड में जल गया। इस दर्दनाक हादसे में माघी त्योहार मनाने के लिए मायके आईं इंद्रा की दो बेटियां, उनके तीन बच्चे और एक दामाद की भी जिंदा जलकर माैत हो गई। दूसरा दामाद लोकेंद्र(42) पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी गांव विजर अग्निकांड में घायल हुआ है जिसका सीएचसी नौहराधार में उपचार चल रहा है।
लोकेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने ससुराल गांव तलांगना में माघी पर्व में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गया था। साथ ही साली व उसका पति भी आए थे। बुधवार रात करीब 11:00 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए। इसके बाद सुबह करीब 3:00 बजे कमरे में धुआं फेल गया और रसोई में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद मकान में आग लग गई। इसके अतिरिक्त इंद्रा देवी की पशुशाला में भी आग लग गई, जिसमें दो गाय व एक बछड़ा भी जिंदा जल गया।
Post Views: 33