Third Eye Today News

सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार में टक्कर, पांच लोग घा.य.ल

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के सिद्ध चलेहड़ में एचआरटीसी बस और कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी लोग बैह-ढोंटा में एक शोक सभा में शामिल होकर कार से घर के लिए लौट रहे थे। मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद यह हादसा उस समय हुआ जब भरवाईं की तरफ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की सामने से आ रही मारुति कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी पांचों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों की पहचान थड़ा निवासी ऊषा देवी, मनभरी, एकता देवी, रवि कुमार और चालक अनिल कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस इस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बाइक की कार से टक्कर में सवार घायल
मुबारिकपुर में एक बाइक की कार से टक्कर में बाइक सवार 30 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। घायल की पहचान दविंदर (30) पुत्र कुलदीप कुमार निवासी  लोअर भंजाल के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर में तलवाड़ा रोड पर बुधवार दोपहर बाद हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक एक कार से टकरा गई। इस वजह से बाइक सवार को गंभीर चोटों के चलते सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया है। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक