सरकाघाट सड़क मार्ग पर लुड़की कार एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल
सरकाघाट सड़क मार्ग पर मकरीडी के पास इनोवा कार के दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण कार में स्वार तीन लोगों में एक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति संदीप,रितेश,तथा सुखप्रीत पंजाव के मौहाली के गांव नाडा के रहने वाले बताये जाते है। दोनों संदीप के साथ उसके जोगिन्द्रनगर के चेलिंग स्थित ससुराल आ रहे थे, लेकिन जैसे ही उनकी इनोवा कार रात 1:00 बजे के करीब मकरीडी के नागचला के पास पहुंची तो यह गहरी खाई में लुढक गयी।








