Third Eye Today News

शिमला में व्यक्ति से 5.860 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए चिट्टा तस्करी के एक मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना सदर शिमला के तहत दर्ज किया गया है।

   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम एएसआई पुनीत शर्मा स्पेशल सेल शिमला की टीम ने स्थानीय बस स्टैंड शिमला के पास, गुरुद्वारा के नजदीक गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 5.860 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान करण घई (32) पुत्र अश्वनी घई, निवासी कृष्णा नगर, शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया।

     पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान जारी है और शहर में नशा तस्करी व नशा सेवन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड के लिए आवेदन किया जाएगा, ताकि यह जांच की जा सके कि वह चिट्टा कहां से ला रहा था और इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक