Third Eye Today News

शिमला के चौड़ा मैदान में उग्र हुए पेंशनर, प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाज

Spread the love

राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर से आए पेंशनर लंबित देनदारियों का भुगतान नहीं होने और बजट में राहत की घोषणा न होने से नाराज हैं। चौड़ा मैदान में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, कहा कि सरकार जब तक राहत नहीं दे देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि पेंशनर पहले भी कई बैठकें कर सरकार को चेतावनी दे चुके थे। इसी के साथ ही चौड़ा मैदान में विधायक प्रकाश राणा और विधायक रीना कश्यप की गाड़ी को भी पेंशनरों ने रोका है जिसके बाद इन्हें चौड़ा मैदान से विधानसभा के लिए पैदल जाना पड़ा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक