Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
वीमेन एंड एजिंग: इनविजिबल ओर एम्पावड रिपोर्ट का विमोचन | Third Eye Today
State

वीमेन एंड एजिंग: इनविजिबल ओर एम्पावड रिपोर्ट का विमोचन

Spread the love

वीमेन एंड एजिंग: इनविजिबल ओर एम्पावड रिपोर्ट का विमोचन उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर ने आज यहां हेल्पएज इंडिया द्वारा ‘वीमेन एंड एजिंग: इनविजिबल ओर एम्पावर्ड’ नामक राष्ट्रीय रिपोर्ट-2023 का विमोचन किया। इस रिपोर्ट को वर्ल्ड एल्डर एब्यूज अवेयरनेस डे की पूर्व संध्या पर जारी किया गया है। हेल्पएज इंडिया बुजुर्गों के लिए कार्यरत है और इस रिपोर्ट में भारत की बुजुर्ग महिलाओं पर आधारित जानकारी है। कविता ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि हेल्पएज इंडिया की यह अपनी तरह की ऐसी पहली रिपोर्ट है जो केवल बुजुर्ग महिलाओं पर ध्यान केन्द्रित करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बुजुर्ग महिलाओं की जनसंख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। देश की जनसंख्या में बुजुर्ग महिलाओं का अनुपात प्रति हजार पुरूष 1065 है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट जहां विभिन्न विषयों पर बुजुर्ग महिलाओं की जानकारी के बारे में अवगत करवाती है वहीं इन महिलाओं की आवश्यकताओं पर भी प्रकाश डालती है।

उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में हेल्पएज इंडिया द्वारा देश में बुजुर्ग महिलाओं के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए उपाय भी सुझाए गए हैं। हेल्पएज इंडिया के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनोज राज वर्मा ने अवगत करवाया कि हिमाचल प्रदेश में 94 प्रतिशत बुजुर्ग महिलाएं अपने परिवार के साथ रह रही हैं। हिमाचल प्रदेश में बुजुर्ग महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर है। प्रदेश की 68 प्रतिशत महिलाओं ने सर्वेक्षण में अवगत करवाया कि उन्हें अच्छी पेंशन मिलती है। 88 प्रतिशत बुजुर्ग महिलाओं ने जानकारी दी कि उनके बच्चें उनकी आर्थिक सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण देश के 20 राज्यों, दो केन्द्रशासित प्रदेशों और 05 मेट्रो शहरों में किया गया। उन्होंने कहा कि आकंड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में देश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की जनसंख्या कुल महिला आबादी का 11 प्रतिशत है। यह लगभग 07 करोड़ है। वर्ष 2031 तक देश में 60 प्रतिशत से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं की जनसंख्या कुल 72 करोड़ महिलाओं में 10 करोड़ हो जाएगी। इस अवसर पर जी.ऐ.वी विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य डाॅ. रश्मी पांडे, खुशी डे केयर सेन्टर सोलन की श्रीमती तृप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता विजय लम्बा तथा इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मोनिका बसंल को सम्मानित किया गया। ज़िला कल्याण अधिकारी सोलन जी.एल. शर्मा सहित 90 प्रतिभागी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138