Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
विश्वकर्मा योजना अपरम्पार, कारीगरों को मिल रहा भरपूर लाभ : बिंदल | Third Eye Today
Third Eye Today News

विश्वकर्मा योजना अपरम्पार, कारीगरों को मिल रहा भरपूर लाभ : बिंदल

Spread the love

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ हिमाचल प्रदेश के गरीब लोगों को मिले, हिमाचल के कारीगरों को मिले इसके लिए प्रदेश स्तर की एक कार्यशाला का आयोजन माता चिंतपूर्णी के प्रांगण में हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया जिसमें उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मुख्य अतिथि रहे और डाॅ0 राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कार्यशाला की अध्यक्षता की। भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सचिव डाॅ0 संजय ठाकुर, मुनीष चैहान, इस योजना के प्रदेश संयोजक महेन्द्र धर्माणी, ओ0बी0सी0 मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनय चैधरी, सभी जिलाध्यक्ष और हर मण्डल से तीन पदाधिकारी ने इस कार्यशाला में भाग लिया।
धन सिंह रावत ने योजना के लाभ के बारे में, इसके प्रारूप के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी ने आजादी के इतिहास में पहली बार विश्वकर्मा अर्थात लोहार, सुनार, कुम्हार, बढ़ई, राज मिस्त्री, बाल काटने वाले, टोकरी बनाने वाले आदि 18 प्रकार के कारीगरों को विकसित करने के लिए 13000 करोड़ रू0 की विश्वकर्मा योजना शुरू की। प्रदेशवासियों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि परम्परागत तौर पर चलने वाले कामों को विकसित करने का यह प्रयास सराहनीय है जिसमें काम करने वाले व्यक्ति को ट्रेनिंग दी जाएगी, 3 लाख रू0 का लोन बिना गारंटी के केवल 5 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा। उत्पादों की बिक्री के लिए भी एक चेन विकसित की जाएगी। देश के विकास में इन गरीब कारीगरों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने कोने-कोने से लोगों को बुलाकर योजना की जानकारी दी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138