Third Eye Today News

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने अमर चंद ठाकुर को सौंपी उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

Spread the love

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी (RDP–रादेपा) ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  अमर चंद ठाकुर  को उत्तराखंड प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रुमित सिंह ठाकुर की सहमति से की गई है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव  मुनीष ठाकुर द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया।

पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि अमर चंद ठाकुर अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय के माध्यम से उत्तराखंड में पार्टी संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

पार्टी की योजना शीघ्र ही उत्तराखंड में संगठन विस्तार अभियान शुरू करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठनात्मक इकाइयों का गठन करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष  रुमित सिंह ठाकुर ने इस नई जिम्मेदारी के लिए अमर चंद ठाकुर  को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगी।

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का संकल्प है कि हिमाचल के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड में भी जनहित, युवाओं के अधिकारों और क्षेत्रीय विकास की आवाज को मजबूत किया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक