Third Eye Today News

राष्ट्रीयस्तर पर नेशनल युवान फैलोशिप-2025 में हिमाचल कों हासिल तीसरा स्थान

Spread the love

राष्ट्रीयस्तर पर नेशनल युवान फैलोशिप-2025 में हिमाचल प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इसकी घोषणा राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2026 को की गई थी।  इसमें गुजरात पहले, उड़ीसा दूसरे और हिमाचल प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। नेशनल यूथ प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के  समन्वयक यशपाल कपूर हिमाचल प्रदेश की ओर से डॉ. एसएन सुब्बारॉव (भाई जी) के जन्मदिन पर 7 फरवरी 2026 को पंजाब के लहरा गागा  में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।


युवान ट्रस्ट (आहिल्यानगर महाराष्ट्र) के फाउंडर व प्रधान संदीप कुसालकर ने देशभर में नेशनल युवान फैलोशिप-2025 दान उत्सव का आयोजन किया। नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के तत्वावधान में गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर यह दान उत्सव मनाया गया था। इस कार्यक्रम में बेहत्तर कार्य करने वाले तीन राज्यों को पहला,दूसरा व तीसरा स्थान दिया गया।इसमें देश के सभी राज्यों के युवाओं ने इस दान उत्सव के माध्यम से समाजसेवा में अपना-अपना योगदान दिया। युवान ट्रस्ट (आहिल्यानगर महाराष्ट्र) की ओर आयोजित दान उत्सव के तहत हिमाचल प्रदेश के नेशनल यूथ प्रोजेक्ट ने सामाजिक दायित्व, पर्यावरण, शिक्षा, स्वच्छता के तहत सोलन जिला के स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य किया। क्या कार्य किया हिमाचल नेनेशनल यूथ प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के समन्वयक यशपाल कपूर ने बताया कि 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित युवान फैलोशिप के तहत नेशनल यूथ प्रोजेक्ट हिमाचल के स्वयंसेवकों ने दान उत्सव मनाया। सोलन स्थित देश के एकमात्र मानव मंदिर में लाईलाज बीमारी मस्कूलर डिस्ट्रॉफी से ग्रस्त बच्चों को फूड पैकेट्स बांटे। उनके साथ समय बिताया। साथ ही सोलन की सारथी संस्था के साथ मिलकर सोलन के बाईपास में झुग्गी में रहने वाले लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए। सीनियर सेकंडरी स्कूल भोज आंजी में  नशा निवारण के तहत भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा सोलन  के सीनियर स्कूल में इको क्लब के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक