राजा वीर विक्रम सिंह का हुआ निधन
जुन्गा क्योंथल रियासत के राजा विक्रम सेन अब इस दुनिया में नहीं रहे। आजादी से पहले क्योंथल और कोटी प्रिंसली स्टेट थीं। क्योंथल चंदवंशी सेन राजाओं की रियासत थी और भारत में उसका विलय 15 अप्रैल 1948 को हुआ। 1892 के रिकार्ड के मुताबिक इस स्टेट की आबादी 31154 थी। वीर विक्रम सेन वर्ष 2002 से इस रियासत के 78वें उत्ताधिकारी थे।


