रमेश चंद बने पच्छाद कांग्रेस अनुसूचित जाति विंग के अध्यक्ष

राजगढ़–प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रमेश चंद को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से अनुसूचित जाति विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पद पर वो चौथी बार अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। रमेश चंद ने अपनी इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गाँधी ,अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राउत, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर, प्रदेश अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष यादविंदर गोमा, प्रदेश सचिव यशपाल त्नेइक, प्रदेश समन्वयक सेन राम नेगी, पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष बेलीराम शर्मा का आभार जताया है। रमेश चंद ने इस जिम्मेवारी को पूरी लग्न व ईमानदारी से निभाने का भरसक विश्वास दिलाया है।


