State

गैस के दामो में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस प्रवक्ता आरुषि सुंदरियाल भूख हड़ताल पर…

Spread the love

LPG Gas Cylinder के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस नेत्री आरुषि सुंद्रियाल जी ने आज 2 मार्च 2023 से 10:00 बजे देहरादून के कांग्रेस भवन में अनिश्चित काल के लिए भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है..
एलपीजी गैस सिलेंडर की बेलगाम कीमतों के विरोध में 2 मार्च 2023 को कांग्रेस प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा, सेवादल के गोपाल सिंह गढ़िया, प्रदेश सचिव गीता राम जयसवाल, यूथ कांग्रेस के फहीम खान बैठे भूख हड़ताल पर आरुषि सुंदरियाल ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आम जनता महँगाई के कारण अपना गुज़र बसर करने में असमर्थ हो चुकी है उसके बाद भी भाजपा सरकार गरीबो का खून चूसने से बाज नही आ रही है उन्होंने कहा कि भाजपा का कभी नारा हुआ करता था कि बहुत हुई महँगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार पर आज आम जनता चिल्ला चिल्लाकर कह रही है की बहुत हुई महँगाई की मार अब तो माफ करदो भाजपा सरकार लेकिन उसके बाद भी आये दिन भाजपा सरकार गरीब जनता को महँगाई से मार रही है।
इसी बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा ने कहा कि यह कैसी सरकार है जो अडानी जी के शेयर का मूल्य गिरने की वसूली महीने के पहले दिन ही देश की गरीब आम जनता के घरों की किचन से कर रही है उन्होंने कहा कि गैस के दामो में लगातार वृद्धि से यह साबित होता है कि यह महिला विरोधी सरकार है जो महिलाओं की किचन पर हमला कर रही है, भूख हड़ताल के दौरान अचानक से आरुषि सुंदरियाल की तबीयत बिगड़ने के कारण कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी जी, शीशपाल सिंह बिष्ट और डॉक्टर अरुण रटूरी ने मोके पर पहुचकर उनको जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक