Third Eye Today News

मिडल ईस्ट में फंसे हिमाचल के नागरिक सुरक्षित, अलर्ट मोड पर राज्य सरकार : हर्षवर्धन चौहान

Spread the love

उद्योग एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा है कि मिडल ईस्ट में जारी मौजूदा हालात के बीच हिमाचल प्रदेश के नागरिक सुरक्षित हैं और राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रदेश सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में है।मंत्री ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति कितने समय तक चलेगी इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन अब तक किसी भी हिमाचली के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार मिडल ईस्ट में रह रहे अधिकतर लोग अपने परिवारों के संपर्क में हैं और सुरक्षित हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार फीडबैक जुटा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि प्रदेश के कितने लोग प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद हैं।हालांकि अभी सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।कई परिवारों ने राज्य सरकार से संपर्क किया है, जिन्हें आश्वस्त किया गया है कि स्थिति नियंत्रण में है। जैसे ही हालात सामान्य होंगे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल होंगी, तब जो भी व्यक्ति भारत लौटना चाहेगा, उसके लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। फिलहाल कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है और एयरस्पेस बंद होने के कारण आवागमन बाधित है। ऐसे में सरकार हर स्तर पर स्थिति की निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर केंद्र के साथ समन्वय कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक