Third Eye Today News

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया गया शहीदी दिवस, प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

Spread the love

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को देश शहीदी दिवस के रूप में मना रहा है। शिमला में भी शहीदी दिवस के उपलक्ष पर ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी के देश के प्रति योगदान को याद किया। इस दौरान 2 मिनट का मौन भी रखा गया।
इस मौके पर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, निष्ठा और अहिंसा के पुजारी थे। पूरे जीवन सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए महात्मा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया। यह देश का दुर्भाग्य है कि बाहरी ताकत महात्मा गांधी का बाल भी बांका नहीं कर पाई लेकिन देश के ही एक व्यक्ति ने उनकी गोली मारकर हत्या की। मरते हुए भी महात्मा गांधी ने हे राम का उच्चारण कर मानवता को हिन्दू मुस्लिम की विचारधारा से ऊपर उठकर एकता और अखंडता का संदेश दिया।


इसके अलावा आज के दिन देश के लिए शहीद होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया जाता है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी महात्मा गांधी को पुष्पांजलि दी और महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।


वहीं विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बजट सत्र को लेकर मार्च के पहले सप्ताह का प्रस्ताव है।इस बार बजट सत्र में 18 से 20 बैठकें आयोजित की जाएंगी। वहीं इस शिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय में भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक