मकान में लगी भीषण आग से दो जर्सी गाय व 10 बकरियां जलकर हुई राख
दाड़लाघाट:-(राजेश गुप्ता) उपमण्डल की ग्राम पंचायत कुंहर में सोमवार रात भीषण आग लगने से दो जर्सी गाय व 10 बकरियां जलकर राख हो गई। इसके अलावा रिहायशी मकान के जलने के भी समाचार है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंहर पंचायत के करूयूटी गांव में भयानक अग्नि कांड हुआ है। जिसमें रतिराम के रिहायसी मकान व पशुओं का मवेशी खाना पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गए है व पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। पंचायत के उप प्रधान अमर सिंह ने बताया कि इस आगजनी में 2 गाय और 10 बकरी जलकर राख हो गई है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला वह मौका पर गए वह अग्नि को बुझाने के लिए भरसक मदद की और रात को ही पुलिस व अग्निशमन केंद्र में फोन किया। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ सुबह भी मौके पर गए जिसमें उनके साथ गांव के नंबरदार बलदेव ठाकुर भी मौके पर रहे व जांच की तो देखा कि उनका सब कुछ ही जलकर राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि लगभग 4 से 5 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि उनकी मदद की जा सके। पंचायत ने भी उनकी मदद करने का फैसला लिया है।
कोरोना के रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रदेशवासियों से अपील