Third Eye Today News

भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर 20 मीटर नीचे गिरी टेंपो ट्रैवलर, 12 पर्यटक घा.य.ल

Spread the love

कुल्लू के भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में वाहन सवार 12 पर्यटक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मौके पर राहत कार्य शुरू किया।भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार 12 पर्यटक घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है।हादसे के बाद मची अफरातफरी
हादसे के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों में सवार लोग भी अपनी गाड़ियां रोककर घायलों की मदद के लिए नीचे उतरे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सड़क से नीचे गिरे वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस ने संभाला राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक