Third Eye Today News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा की छोटी टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Spread the love

संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लिया भाग

धर्मशाला , 16 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में आज जिला कांगड़ा की छोटी टोली की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया तथा संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, विधायक सुधीर शर्मा, विधायक पवन काजल तथा पायल वैद्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला कांगड़ा में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा बूथ स्तर पर संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन तथा पार्टी के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के विषयों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर संगठनात्मक कार्यों को गति देने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा पार्टी की गतिविधियों को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक