Third Eye Today News

भव्य शोभायात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला शुरू, हजारों बने मां-बेटे के मिलन के साक्षी

Spread the love

मां-बेटे के दिव्य मिलन के साथ अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला गुरुवार को शुरू हो गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भव्य शोभायात्रा के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला गुरुवार को शुरू हो गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भव्य शोभायात्रा के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने देव पालकियों को कंधा देकर रवाना किया और शोभायात्रा की अगवानी भी की। शोभायात्रा दोपहर बाद ददाहू स्थित खेल मैदान से प्रारंभ हुई। यह ददाहू बाजार, गिरिपुल, बेडोन, देवशिला और मेला मैदान से होकर गुजरी। शाम ढलने से पूर्व शोभायात्रा रेणुकाजी तीर्थ के त्रिवेणी घाट पर पहुंची। वहां मां रेणुका और पुत्र परशुराम का पारंपरिक व आध्यात्मिक मिलन करवाया गया। इस ऐतिहासिक मिलन के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों, शंख, घंटाल, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि से रेणुका घाटी गूंज उठी। भगवान परशुराम के प्राचीन जामू, कटाहा, महासू व मंडलाह मंदिरों से आई चांदी जड़ित देव पालकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु देवताओं के दर्शन कर मनोकामना पूर्ति हेतु मन्नतें मांगते हैं।राज परिवार ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा 
रेणुका मेले की सदियों पुरानी परंपरा निभाने राज परिवार के वंशज भी गुरुवार को ददाहू पहुंचे। राज परिवार के वंशज कंवर अजय बहादुर सिंह ने परंपरागत वेशभूषा में पालकी का स्वागत किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ भगवान परशुराम की चांदी जड़ित पालकी को पंडाल तक पहुंचाया। यह कार्य विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ, जिसमें कंवर अभय बहादुर, कंवर हेमंत सिंह और अन्य सदस्य मौजूद थे।

प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां और अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार और नाहन के विधायक अजय सोलंकी शामिल थे। उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी और एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान भी मौजूद रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत सिंह ठाकुर, रेणुका विकास बोर्ड के पदाधिकारी और हजारों श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक