बसाल में महिलाओं ने उखाड़ी भांग, दिया नशे से दूर रहने का संदेश
ग्राम पंचायत बसाल में भांग उखाड़ो अभियान का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान देवेन्द्र कश्यप ने की। जिसमें सिलाई अध्यापिका सोनिका ठाकुर द्वारा सभी महिला मंडलों तथा स्वयं सहायता समूह को एकत्रित किया गया। सभी महिलाओं ने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए पंचायत के आसपास भांग उखाड़ी और आगे भी समय- समय पर भांग उखाड़ने की शपथ ली। जिसमें वार्ड के सदस्य राम लाल ठाकुर, पंचायत चौकीदार कमलजीत सहित महिला मण्डल की प्रधान और स्वयं सहायता समूह की सदस्य सुनीता, आशा, प्रवीना, रीना ठाकुर, वीना, कृष्णा देवी, सरोज, विजय, सुनीता शर्मा, कुसुम, ज्योति, निशा सहित अन्यों ने भाग लिया।

