Third Eye Today News

बद्दी के मसाज सेंटरों में देह व्यापार का भंडाफोड़, दस लोग गिरफ्तार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने बद्दी के दावत चौक के समीप एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार मसाज सेंटरों में देह व्यापार में संलिप्त 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें चार मसाज सेंटरों के संचालक व छह अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 17 लड़कियों का रेस्क्यू भी किया है। शुक्रवार करीब 8:45 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बद्दी में चल रहे चार मसाज सेंटर में रेड की। इस दौरान रेस्क्यू की लड़कियों का रेस्क्यू कर थाने में तलब किया है। लड़कियों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।इस रेड के दौरान पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, डीएसपी योगराज चंदेल भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि चार मसाज सेंटर में लड़कियां हैं और देह व्यापार में संलिप्त हैं। इस सूचना पर पुलिस ने चार टीम का रेड के लिए गठन किया। चारों जगहों पर एक साथ दबिश दी गई और लड़कियों का रेस्क्यू किया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक बद्दी ने की। उन्होंने बताया कि मसाज सेंटर के मालिकों समेत अन्य के के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मसाज सेंटर के नाम पर गलत गतिविधियों में शामिल दुकानों का पर्दाफाश किया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक