Third Eye Today News

बजट सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक, CM बोले- RDG बंद होना दुर्भाग्यपूर्ण

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की।इस बैठक में विपक्ष की रणनीति का जवाब देने को लेकर सत्तापक्ष ने अपनी रणनीति तैयार की। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद RDG को लेकर सरकारी संकल्प के तहत महत्वपूर्ण चर्चा होनी है। इसी दौरान विपक्ष की ओर से विरोध की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी RDG पर राजनीति कर रही है। बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास चलकर मदद की मांग करनी चाहिए।   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को जनहित के बारे में सोचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर भी पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट संविधान के तहत हिमाचल प्रदेश को मिलने वाला अधिकार है इसे बंद नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा में रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को लेकर होने वाली चर्चा पर जमकर हंगामा होगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक