Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
फ्रांस से भारत के लिए रवाना हुए 5 राफेल विमान, जाने कब और कैसे पहुंचेगा देश में | Third Eye Today
National

फ्रांस से भारत के लिए रवाना हुए 5 राफेल विमान, जाने कब और कैसे पहुंचेगा देश में

Spread the love

चीन से चले सीमा विवाद के बीच फ्रांस से 5 राफेल विमानों (Rafale Fighter Jet) का बैच भारत के लिए उड़ान भर चुका है। इन विमानों ने दोपहर करीब 12:30 बजे फ्रांस के मेरिग्नाक बेस से भारत के लिए उड़ान भरी।  राफेल विमान बुधवार को हरियाणा के अम्बाला स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर लैंड करेंगे। राफेल को 29 जुलाई को वायुसेना में शामिल किया जाएगा।

राफेल 10 घंटे की दूरी तय करने के बाद सयुंक्त अरब अमीरात में फ्रांस के एयरबेस अल धफरा एयरबेस पर लैंड करेगा। अगले दिन राफेल विमान अम्बाला के लिए उड़ान भरेगा। फ्रांस से खरीदे गए इन 5 राफेल में से दो ट्रेनर एयरक्राफ्ट हैं और तीन लड़ाकू विमान हैं। राफेल भारतीय वायु सेना के 17 वें स्क्वाड्रन ‘Golden Arrows’ का हिस्सा बनेगा जो राफेल विमान से सुसज्जित पहला स्क्वाड्रन है। फ्रांस से यूएई के यात्रा के दौरान राफेल विमान के साथ हवा में ईंधन भरने वाले 2 refuler भी आएंगे। भारतीय वायु सेना के पायलट जिन्होंने राफेल विमान के उड़ान की ट्रेनिंग ली है वही विमान उड़ाकर लेकर भारत आ रहे है।

राफेल आने से निश्चित ही भारतीय वायुसेना की ताकत में अभूतपूर्व इजाफा होने जा रहा है। राफेल से लंबी दूरी पर आसानी से मिसाइल लॉन्च किए जा सकते हैं। एयर स्ट्राइक में ये फाइटर जेट सबसे ज्यादा कारगार साबित होगा। भारतीय वायुसेना के पास कुल 36 राफेल आने हैं, जो अगले दो साल में मिलने की उम्मीद है।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138